Wed , Feb 25 2026
"Breakfast at Tiffany’s"एक क्लासिक हॉलीवुड फिल्म है जो 1961 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में Holly Golightly नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो न्यूयॉर्क शहर में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। बाहर से वह बहुत confident और glamorous दिखती है,
Holly Golightly glamorous beautiful imageऔर बहुत खूबसूरत दिखती है लेकिन उसकी जिंदगी में कई उलझनें छुपी हुई हैं। ओर वो अन्दर से बहुत अकेली महसूस करती थी और बार बार अपना अतीत याद करती थीं
Holly का असली नाम Holly Golightly नहीं था।उसका असली नाम Lula Mae Barnes था।वह एक गरीब परिवार से थी और बहुत छोटी उम्र में उसकी शादी एक किसान (Doc Golightly) से कर दी गई थी। वह गाँव की साधारण जिंदगी से खुश नहीं थी।उसे लगता था कि वह उस life के लिए नहीं बनी है।इसलिए वह अपना नाम बदलकर Holly Golightly रखती है।गाँव छोड़ देती है New York चली जाती है और नई पहचान बनाती है लेकिन अंदर से वह अभी भी अपने past से भाग रही होती है।उसे commitment और stability से डर लगता है।
लेकिन फिर भी Holly खुद को बाहर से आत्मविश्वासी दिखाती है न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले अमीर लोगों की पार्टियों में जाती है और चाहती है कि उसकी जिंदगी में कभी पैसों की कमी न रहे। वह खुद को आज़ाद और बेफिक्र दिखाती है, तभी उसमें नायक की एंट्री होती है। और जिस बिल्डिंग में हॉली रहती है। उसी बिल्डिंग में Paul Varjak नाम का एक लेखक रहने आता है।Paul Varjak image
Paul भी अपनी जिंदगी को लेकर उलझन में है और एक अमीर औरत की मदद से गुज़ारा कर रहा है। धीरे-धीरे Holly और Paul के बीच दोस्ती हो जाती है। Paul समझने लगता है कि Holly जितनी मजबूत दिखती है, उतनी अंदर से नहीं है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, Holly की जिंदगी में परेशानियाँ बढ़ने लगती हैं। वह एक अमीर व्यक्ति से शादी करके सुरक्षित जीवन चाहती है, लेकिन हालात उसके मुताबिक नहीं चलते। कुछ कानूनी परेशानियों की वजह से उसका नाम भी विवादों में आ जाता है।इन सब से घबराकर Holly फैसला करती है कि वह New York छोड़ देगी और कहीं दूर जाकर नई शुरुआत करेगी। उसे लगता है कि भाग जाना ही सबसे आसान रास्ता है।
जब Holly शहर छोड़ने के लिए तैयार होती है, तब Paul उससे मिलने आता है।
Holly paul samjhate huye image
Paul उसे समझाता है कि वह खुद से और अपने असली भावनाओं से भाग रही है। वह साफ कहता है कि वह उससे प्यार करता है और चाहता है कि वह भागने की बजाय रुककर सच्चे रिश्ते को स्वीकार करे।
शुरुआत में Holly खुद को “free spirit” कहकर इनकार करती है। उसे डर लगता है कि अगर वह किसी से जुड़ गई तो उसकी आज़ादी खत्म हो जाएगी।
लेकिन आख़िर में उसे एहसास होता है कि असली आज़ादी भागने में नहीं, बल्कि अपने डर का सामना करने में है। वह वापस आती है और Paul के साथ रहने का फैसला करती है। और फिल्म की happy ending होती है।
फिल्म यह दिखाती है कि इंसान अपने अतीत से भाग नहीं सकता। सच्ची खुशी पैसे या दिखावे में नहीं, बल्कि सच्चे रिश्तों और अपनापन में होती है।
यह फिल्म 1961 में रिलीज़ हुई थी।
उसका असली नाम Lula Mae Barnes था।
नहीं, यह Truman Capote के उपन्यास पर आधारित एक fictional कहानी है।
हाँ, फिल्म के अंत में Holly अपने डर को छोड़कर Paul के साथ रहने का फैसला करती है।
Holly Golightly का किरदार Audrey Hepburn ने निभाया।
#Breakfast #at #Tiffany’s #की #पूरी #कहानी #हिंदी #में #पढ़ें। #HollyGolightly #का #अती#PaulVarjak #के #साथ #उसकी #love #story #और #emotionaairport #ending #explained #Full #story #review
Leave a Reply